Honor View 20 होगा अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन, रजिस्ट्रेशन शुरू Honor View 20 होगा अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफो Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार यानी 26 दिसंबर को चीनी मार्केट में Honor V20 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च के ठीक एक दिन बाद इसके ग्लोबल वेरिएंट यानी Honor View 20 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात को कंफर्म कर दिया है कि हॉनर व्यू 20 के लिए अमेजन इंडिया रिटेल पार्ट्नर होगा। Amazon पर Honor View 20 स्मार्टफोन के लिए एक अलग से पेज बनाया गया है। यहां coming soon के साथ इच्छुक ग्राहकों के लिए नोटिफाई मी का बटन दिया गया है। रजिस्टर करने के बाद जब भी फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। भारत में Honor View 20 का दाम और उपलब्धता से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट को अगले महीने उतारा जा सकता है। कंपनी पेरिस में 22 जनवरी को एक इवेंट भी आयोजित करने वाली है। बता दें कि चीन में हॉनर वी20 की बिक्री 28 दिसंबर से ...